भोपाल के चिड़ियाघर को मिलेगा 10वां रॉयल बंगाल टाईगर
भोपाल। भोपाल के वन विहार को जल्द ही अपना 10वां रॉयल बंगाल टाईगर मिल जाएगा। 3 साल का बाघ का ये बच्चा असम से भोपाल के वन विहार में लाया जाएगा। वन विहार के उप निर्देशक ए.के खरे ने कहा, 'अभी ये निश्चित नहीं है कि बाघ को कब यहां लाया जाएगा लेकिन हमें सूचना मिली है कि हमें असम से एक और रॉयल बंगाल टाईगर मिलने वाला है।'
3 साल के इस बाघ का नाम विवेक है और फिलहाल इसे असम में काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान के पास बरजुरी के वाईल्ड लाईफ रिहेबिलेशन सेंटर में रखा गया है। उम्मीद की जा रही है कि ये इसी हफ्ते यहां पहुंच जाएगा। 1983 में बना वन विहार राष्ट्रीय उद्यान 445.21 हेक्टेयर में फैला हुआ है। हालांकि इसे राष्ट्रीय उद्यान का दर्जा प्राप्त है लेकिन इस पार्क को जूलॉजिकल पार्क के तौर पर विकसित किया जा रहा है।
इस उद्यान की खूबी है कि यहां जितने भी बाघ हैं वो सभी रॉयल बंगाल टाईगर हैं। विवेक के यहां आ जाने के बाद वन विहार में दस रॉयल बंगाल टाईगर हो जाएंगे। इस उद्यान में 20 बाघों को रखे जा सकने की व्यवस्था है।













Click it and Unblock the Notifications