राजधानी एक्सप्रेस की आरक्षित बर्थ से 3 देसी बम बरामद

धनबाद। सियालदह राजधानी एक्सप्रेस के एक कोच से तीन देसी बम बरामद होने से रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया है। सोमवार की शाम असनासूल और धनबाद के बीच 3 देसी बम राजधानी ट्रेन से बरामद किए गए। ट्रेन में बम बरामद होने के बाद धनबाद स्टेशन पर इसे निर्धारित समय से 35 मिनट देर तक रोके रखा गया। इस दौरान रेलवे सुरक्षा अधिकारियों ने ट्रेन के हर कोच की गहन जांच की।

डिवीजनल रेलवे मैनेजर आनंद शंकर उपाध्याय राजधानी एक्सप्रेस में बम बरामद होने की खबर सुनते ही स्टेशन भागे। उन्होने बताया कि रेलवे पुलिस को पॉली बैग में लिपटे हुए तीन हल्के देसी बम मिले हैं। ये बम ट्रेन के B-4 कोच की 27 नंबर की बर्थ पर पाया गया। उपाध्याय के मुताबिक ये बर्थ दुर्गापुर कोटे के अंतर्गत आरक्षित थी और इसे एक परिवार को दिया गया था।

ट्रेन जब असनोसूल पहुंची तो सभी अपने बिस्तर बांधने लगे और तब इस परिवार को बर्थ पर पॉली बैग में लिपटे तीम बम दिखाए दिए। उन्होने इसकी सूचना तत्काल रेलवे सुरक्षा अधिकारियों को दी। इसके बाद रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया। प्रशासन ने तुरंत एक्शन लेते हुए कोच खाली कराया और पूरी ट्रेन की गहन जांच की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+