ऑस्ट्रेलिया: भारतीय युवक की हत्या के आरोप में गिरफ्तारी

गौरतलब है कि पिछले गुरुवार को विक्टोरिया के रशवर्थ इलाके में 28 वर्षीय लखविंदर सिंह नामक एक भारतीय युवक की हत्या कर दी गई थी। लखविंदर साल 2007 में पंजाब से ऑस्ट्रेलिया आया था। इस मामले में एक व्यक्ति को स्प्रिंगवेल इलाके से गिरफ्तार किया गया। इस आदमी को अदालत ने बुधवार तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया।
लखविंदर का शव माइनर्स पिक्र कारावन पार्क से बरामद किया था। लखविंदर यहां खेत में काम करता था। लखविंदर की पत्नी बेअंत कौर फिलहाल पंजाब में है। पिछले एक साल में ऑस्ट्रेलिया में भारतीयों 100 से अधिक नस्लीय हमले किए जा चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications