ऑनर किलिंग: भाई ने की 12 वर्षीय बहन की हत्या

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 20 वर्षीय चरण सिंह ईंट भट्टे पर काम करता है।
उसने बुधवार को पांचवी कक्षा में पढ़ने वाली अपनी बहन की हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि पूछताछ के लिये जब चरण सिंह सहित चार लोगों को हिरायत में लिया गया तो सारा मामला सामने आ गया। पूछताछ के दौरान चरण सिंह ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने पुलिस को बताया कि उसकी बहन उसके दोस्तों से बातें करती थी जो उसे पसंद नहीं आता था।
उसने पुलिस को बताया कि उसने जब बहन को इस बात के लिये मना किया तो वह रोने लगी। बहन को रोता देख उसे गुस्सा आ गया और उसने उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications