महिला के बाल काटने के मामले में पुलिसकर्मी निलम्बित

प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के नारखी क्षेत्र में दंबगों ने एक युवती को एक युवक के साथ पकड़ा। दबंगों का आरोप था कि दोनों आपत्तिजनक स्थित में थे। इस आरोप के साथ दंबगों ने दलित महिला के सिर के बाल काटे तथा युवक के सिर पर चौराहा बनाकर उसे कालोनी में घुमाया।
गत 15 अप्रैल को नारखी के पचवान गांव की कांशीराम आवासी कालोनी की इस घटना की जानकारी जब पुलिस को दी गयी तो पुलिस ने कोई खास प्रतिक्रिया नहीं की।
पीडि़तों ने जाकर पुलिस में शिकायत दर्ज करायी कि दबंगों ने दोनों को पकड़कर कमरे में बंद कर दिया और काफी मारा। जिसके बाद बाल काटकर कालोनी के चक्कर लगवाए। पुलिस ने पीडि़तों की शिकायत सुनकर काफी जद्दोजहद के बाद मामला दर्ज किया। पीडि़त महिला के पिता ने पुलिस में 13 लोगों के खिलाफ नामजद शिकायत की।
काफी दबाव पडऩे पर क्षेत्र में हंगामा होने पर पुलिस ने दो महिलाओं समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस की ठिलाई देखकर पीडि़तों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में गुहार लगायी। मामला प्रकाश में आने पर पुलिस अधीक्षक ने दो पुलिस कर्मियों को निलम्बित कर थाना प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया। पुलिस अधीक्षक ने पीडि़तों को आश्वासन दिया कि मामले की गंभीरतापूर्वक जांच पड़ताल कर दोषियों को सजा दिलवायी जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications