दिल्ली: 3 घंटे में डीडीए ने 16,000 लोगों को दिया घर

आज यह सूची कई सारे अखबारों में भी प्रकाशित की गई है। डीडीए के फ्लैट्स के लिए कुल 7.5 लोगों ने आवेदन किया था उसमें 16,118 लोगों को खुशी मिली तो बाकियों को मायूसी हाथ लगी। जिन लोगों को फ्लैट्स मिले हैं उन्हें इन साल के अंत तक इन घरों में रहने का अधिकार मिल जाएगा। इस बार ये ड्रा नोएडा में किया गया। नोएडा के सेक्टर-62 में बने सीडैक में दो घंटे 45 मिनट के भीतर हुए ड्रॉ के बाद भी लोग देर शाम तक यहां पर जमे रहे क्योंकि कंप्यूटरीकृत हुए ड्रॉ की कार्रवाई पूरी होने के बाद ही सफल आवेदकों की सूची जारी करने की बात कही गई।
कंप्यूटरीकृत ड्रा की कार्रवाई पूरी करने में अधिकारियों को पांच घंटे से भी ज्यादा का समय लगा। डीडीए की इस आवासीय योजना में अलग अलग श्रेणियों के तहत फ्लैट्स आवंटित किए गए जैसे एक बेडरुम, दो बेडरुम और तीन बेडरुम के फ्लैट्स वसंत कुंज, द्वारका, जसोला, मोतिया खान, रोहिणी, पीतमपुरा, जफराबाद और कोंदली घरोली में दिए गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications