नाबालिग लड़की को भगाने पर भड़की सांप्रदायिक हिंसा

उत्तर प्रदेश के रामपुर के गंज थाना क्षेत्र में कुछ लोगों ने पुलिस में शिकायत दर्ज से लड़की रूखसार गायब हो गयी है। जोगियान मोहल्ले के आबिद हुसैन की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। आबिद का कहना था कि उसे शक है कि उसकी 13 वर्षीय पुत्री को रामदत्त जोशी का बेटा राहुल बहला फुसला कर भगा ले गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू करने की बात कही लेकिन गत 16 अप्रैल की घटना पर अभी तक कोई प्रगति नहीं हुई न ही किसी को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस की लापरवाही से नाराज शिकायतकर्ता व उसके 40 समर्थकों ने रामदत्त जोशी के घर धावा बोल दिया। लड़की के परिजनों ने युवक राहुल तथा उसके पडोसियों के छह घरों में आ लगा दी। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव फैल गया दो समुदाय के बीच हुए इस विवाद को देखते हुए इलाके में पुलिस बल तैनात कर दिया गया। घटना को गंभीरता से लेते हुए मुरादाबाद पुलिस के आला अधिकारियों ने घटना स्थल का दौरा किया तथा लोगों से शांति बनाए रखने को कहा। घर जलाये जाने की घटना के सिलसिले में पीडित लोगों ने मामला दर्ज करा दिया है, पुलिस अरोपियों की तलाश कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications