ऑस्ट्रेलिया में भारतीय छात्रों के लिए हिन्दी वेबसाइट

यह वेबसाइट लॉन्च की है ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने वो भी भारतीय छात्रों के लिए। वेबसाइट पर उन भारतीय छात्रों के विवरण होंगे जो ऑस्ट्रेलिया में पढ़ाई कर रहे हैं। ताकि भारत या किसी भी देश में बैठे उनके परिवार के लोग छात्रों के बारे में आसानी से जानकारी प्राप्त कर सकें। वेबसाइट का यूआरएल है- http://www.studymelbourne.vic.gov.au/hindi। इसमें कॉलेजों व विश्वविद्यालयों की जानकारियां भी उपलब्ध होंगी। ऑस्ट्रेलियाई विश्वविद्यालय कैसी व क्या-क्या सुविधाएं मुहैया करा रही है, उनके लिए किस प्रकार के पाठ्यक्रम चलाये जा रहे हैं, आदि की जानकारियां प्राप्त की जा सकेंगी।
गौरतलब है कि नस्लवाद को खत्म करने के लिए ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने हाल ही में चौबीस घंटे चलने वाली हेल्पलाइन सेवाएं शुरू कीं। साथ ही पुलिस भी पहले से अधिक सतर्कता बरत रही है।












Click it and Unblock the Notifications