लोकपाल विधेयक का विरोध न करें मुलायम: अजित

Ajit Singh
लखनऊ। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह ने समाजवादी पार्टी के राष्टरीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने निवेदन किया है कि वह लोकपाल विधेयक का विरोध न करें। उन्होंने कहा कि संसद में लोकपाल विधेयक पेश किये जाने पर उनकी पार्टी इसका समर्थन करेगी।

श्री सिंह ने कहा कि भ्रष्‍टाचार व लोकपाल विधेयक के मुद्दे पर लगभग सभी राजनीतिक दल सहमत हैं लेकिन कुछ लोग इसका विरोध भी कर रहे हैं। रालोद इस विधेयक का संसद और संसद के बाहर पूरा समर्थन करेगा। उन्होंने कहा कि पता नहीं समाजवादी पार्टी इस विधेयक का विरोध क्यों कर रही है। वह सपा अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव से अनुरोध करेगें कि इसका विरोध नहीं करें और इसमें वह जो भी सुधार चाहते हैं इसके लिए अपनी बात संसद में रख सकते हैं।

अजित सिंह ने कहा कि इस विधेयक में प्रमुख रूप से दो बातें होनी चाहिए एक तो केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) सरकारी नियंत्रण से मुक्त हो और दूसरा भ्रष्‍टाचार में लिप्त मंत्री और उच्च अधिकारियों पर मुकदमा चलाने के लिए किसी अनुमति की जरूरत नहीं पड़े। लोकपाल विधेयक के मसौदे को तैयार करने के संबंध में उठ रहे विवादों को श्री सिंह ने बेवजह बताते हुए कहा कि आज लोगों को भ्रष्‍टाचार समाप्त करने के लिए कदम उठाने वालों का साथ देना चाहिए न कि फिजूल की बातों पर। उन्होंने कहा कि शांति भूषण और प्रशांत भूषण कानून के अच्छे जानकार हैं और उन्हें अपना काम करने दिया जाना चाहिए।

उन्होंने अन्ना हजारे की तारी करते हुए कहा कि वह जनता की आवाज उठा रहे हैं। अन्ना हजारे द्वारा गुजरात के मु यमंत्री नरेन्द्र मोदी के बारे में दिये गये बयान पर उन्होंने कहा कि गुजरात के गांव में कितनी तरक्की हुई वह बात अलग है लेकिन मोदी की साप्रदायिक छवि को देश में कोई भी स्वीकार नहीं करेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+