आकाशीय बिजली और आंधी ने ली भाई बहन सहित आठ लोगों की जानें

सिंहराज ने बेटी पिंकी (25) व बेटे अंकित (20) को घेर में रखे उपलों को पॉलीथीन से ढकने के लिए कहा था। भाई-बहन जब उपलों को ढक रहे थे, आकाशीय बिजली उनके ऊपर गिर पड़ी। बिजली की चपेट में आकर दोनों गंभीर रूप से झुलस गए और तड़पने लगे। गंभीर रूप से झुलसे बहन-भाई को ग्रामीण ग्रेटर नोएडा के कैलाश अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पिंकी गर्भवती थी। वहीं दूसरी तरफ रविवार शाम को आए तूफान ने फरीदाबाद के कई हिस्सों में अपना कहर बरपाया। आंधी के रूप में आये इस काल के गाल में दो बच्चे सहित 6 लोगा समा गये और उनकी मौत हो गई। मरने वालों में दो महिलाएं और एक नौ माह की बच्ची है। गांव नंगला गुजरान गांव में रहने वाला 40 वर्षीय राजकुमार रविवार को सरूरपुर में रहने वाले किसान धर्मपाल के खेत में गेहूं काट रहा था।
उसके साथ उसकी पत्नी इमरती (38), साली अनारो (35) भी थे। तीनों अन्य मजदूरों के साथ खेत में गेहूं काट रहे थे। अचानक तेज आई बारिश व ओले से बचने के लिए तीनों ने नजदीक में बने एक कंपनी शेड की दीवार की ओट ली। दीवार गिरने से तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरा हादसा गांव अनखीर में पुलिस चौकी के निकट हुआ। यहां बने एक फार्म हाउस की दीवार तूफान के चलते हरगुलाल के कच्चे मकान पर गिर पड़ी। मकान में कपिल नौ माह के बच्चे अरुण और चौबे सिंह छह वर्ष की बेटी दीक्षा के साथ था। दीवार गिरने से हरगुलाल का मकान क्षतिग्रस्त हो गया। अरुण और दीक्षा की मौत हो गई। वहीं एक अन्य हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि अाधा दर्जन लोग जख्मी हो गये।












Click it and Unblock the Notifications