सपा को मात देने की तैयारियों में जुटे अमर सिंह

Amar Singh
लखनऊ। पिछले चुनाव में समाजवादी पार्टी को जी-जान से जुटाने का संकल्प लेने वाले अमर सिंह के तेवर इस चुनाव में बदले नजर आयेंगे। चुनावी महासमर में कूदने को तैयार अमर सिंह इस समय नयी पार्टी का गठन कर समाजवादी पार्टी का ही मात देने की तैयरी में हैं। दूसरे दलों में शामिल होने की आशंकाओं को दरकिनार करते हुए उन्होंने एलान किया है कि वह नयी पार्टी बनाकर चुनावी वैतरणी पार करेंगें।

समाजवादी पार्टी से निष्कासित नेता एवं लोकमंच के संस्थापक अमर सिंह ने एलान किया है कि वह जल्द ही नई पार्टी के नाम की घोषणा करेंगे। अमर सिंह के छोटे भाई व लोकमंच के उत्तर प्रदेश के प्रभारी अरविंद सिंह के मुताबिक नए दल को पंजीकृत कराने व चुनाव चिन्ह आवंटित करने को लेकर चुनाव आयोग में कार्यवाही अंतिम चरण में है।

श्री सिंह ने कहा कि नए दल के लिए चुनाव आयोग को पांच चिन्ह ट्रैक्टर, घुड़सवार, अनाज, कार एवं बैलगाड़ी के नाम सुझाए गए हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि चुनाव आयोग से पंजीकृत होने के बाद इस माह के अंत तक नई पार्टी का विधिवत गठन हो जाएगा। उन्होंने आजमगढ़ में प्रस्तावित पीजीआई को निजी क्षेत्र में सौंपने के मायावती सरकार के फैसले को पूर्वाचल के लोगों के साथ अन्याय की संज्ञा दी तथा कहा कि इस मुद्रदे पर लोकमंच संघर्ष का रास्ता अख्तियार करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+