विलियम-केट की शादी पर शाही तोहफा

'रॉयल फ्लाईंग डॉक्टर सर्विस' (आरईडीएस) एक गैर लाभकारी संस्था है जो हवाई स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में कार्यरत है। यह संस्था ग्रामीण और दूरस्थ इलाकों में काम करने वाले आस्ट्रेलियाई नागरिकों को 24 घंटे की आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराती है। यह संस्था हर साल लगभग 36,000 मरीजों का इलाज करती है।
समाचार पत्र 'द आस्ट्रेलिया' के मुताबिक विलियम और केट के विवाह का यह उपहार 1981 में हुई राजकुमार चार्ल्स और डायना की शादी में दिए गए आस्ट्रेलियाई उपहार से एकदम अलग है। उनके विवाह में दस्तकारी से बनी चांदी की 20 तश्तरियां दी गई थीं। विवाह समारोह में आस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री जूलिया गिलार्ड और उनके साथी टिम मैथीसन शामिल होंगे।
यह शाही जोड़ा 29 अप्रैल को विवाह बंधन में बंधने जा रहा है। विलियम और केट ने उनके विवाह समारोह में शामिल होने वाले मेहमानों से अनुरोध किया है कि वे उनके लिए कोई तोहफा लाने की बजाए सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत उनकी पसंदीदा 26 संस्थाओं में से किसी को उपहार की राशि दे दें।












Click it and Unblock the Notifications