किरकिरी होने के बाद पूर्व जज ने राहुल गांधी से कहा 'गुस्ताखी माफ'

अय्यर का राहुल गांधी से ये पत्र व्यवहार 9 अप्रैल से चल रहा है। अय्यर ने राहुल को 9 अप्रैल को पहली बार पत्र लिख कर उनसे भ्रष्टाचार के विरुद्ध कड़े कदम उठाने की मांग की थी। राहुल गांधी ने उस पत्र का लिखित जवाब भी भेजा था बस उसी जवाब के खत में अय्यर ने ये दूसरा खत राहुल गांधी के नाम लिख कर अपने गुनाहों को माफ करने के लिए कहा है।
दरअसल अय्यर ने अपने पत्र में राहुल की आलोचना की थी और कहा था कि वो कोई समाजवादी नेता तो हैं नहीं। लोग उनके भाषणों में उन्हे सुनने नहीं बल्कि उन्हे देखने आते हैं। अय्यर ने राहुल को काफी खरी-खरी सुनाई थी। उन्होने लिखा था कि राहुल के पास देश को देने के लिए या नया कुछ भी कहने के लिए नहीं है। उनके पास कोई विचारधारा भी नही है।
राहुल ने इस पत्र के जवाब में अय्यर को लिखा था कि सभी दक्षिणपंथी राजनीतिज्ञों की तरह मैं भी हर दिन इस भ्रष्ट तंत्र को सुधारने के बारे में सोचते हुए अपने दिन गुजारता हूं। मैं भी बिल्कुल वही महसूस करता हूं जो आप करते हैं। इसलीए मैं हर दिन खुद को मांजने की कोशिश करता हूं। लेकिन मैं अपनी परेशानियां किसी पत्र को लिख कर निकाल नहीं सकता बल्कि हर दिन चीजों को बदलने के लिए कोशिश करता हूं।












Click it and Unblock the Notifications