मुम्बई-दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस में आग, यात्री सुरक्षित

पश्चिम रेलवे के एक अधिकारी ने कहा कि आग लगने के कारणों का पता अभी नहीं चल पाया है। ऐसा माना जा रहा है कि थूरिया स्टेशन के निकट सोमवार तड़के 2.30 बजे आग लगी। अधिकारी ने कहा, "रेलगाड़ी ने जैसे ही गति पकड़ी, आग दो डिब्बों बी 6 और बी 7 तक फैल गई। आग की भयावहता को देखकर रेलगाड़ी को तुरंत रोक दिया गया।" रेलवे के अधिकारियों ने तीनों डिब्बों को तुरंत अन्य डिब्बों से अलग कर दिया, ताकि आग ज्यादा न फैल सके।
रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों और राहत दल की टीमें घटनास्थल पर भेजा गया है। एक यात्री घायल हुआ है। कुछ घंटों बाद रेलगाड़ी को राजस्थान के कोटा के रास्ते नई दिल्ली के लिए रवाना कर दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications