माफियाओं व अपराधियों को टिकट नहीं देगी भाजपा

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों के नामों की सूची जारी होने में विलंब हो सकता है लेकिन पार्टी इस बात पर विशेष ध्यान दे रही है जिन उम्मीदवारों को पार्टी का टिकट मिले उनकी छवि साफ सुधरी हो तथा उन पर किसी प्रकार का आरोप न हो।
श्री शाही का कहना है कि भ्रष्टाचारियों, अपराधियों एवं माफियाओं को तरजीह नहीं दी जाएगी। उनका कहना है कि पार्टी ईमानदार और अच्छे प्रत्याशियों को लेकर ही पार्टी जनता की अदालत में जाएगी। उन्होंने चुनावी गठबन्धन की संभावनाओं को सिरे से खारिज करते हुए कहा है कि वह प्रदेश के विधानसभा चुनाव के पहले या बाद में किसी भी दल से कोई गठबंधन नहीं करेंगे। भाजपा अपने बूते पर अकेले ही चुनाव लड़ेगी।
उन्होंने कहा कि भाजपा ही राज्य में एकमात्र राजनीतिक विकल्प है और वही साफ सुथरी सरकार, सुशासन एवं विकास दे सकती है। बहुजन समाज पार्टी तथा समाजवादी पार्टी सरकारों को घोटालों की सरकार कहते हुए श्री शाही ने कहा कि दोनों पार्टियों की सरकारो में भ्रष्टाचार, अपराध और माफियावाद को जितना बढ़ावा मिला उतना किसी भी सरकार में नहीं मिला।












Click it and Unblock the Notifications