बिहार: गोली मारकर नक्सलियों ने की ग्रामीण्ा की हत्या
पटना।
सोमवार की सुबह बिहार एक बाद फिर नक्सली हमने से दहल गया। इस बार नक्सलियों द्वारा की गई गोलीबारी में एक ग्रामीण के मौत हो गई। इसके बाद नक्सलियों ने दो मोबाइल कंपनियों के टावरों को फूंक दिया। पुलिस का कहना है कि गांव वालों के अंदर खौफ पैदा करने के लिये नक्सलियों ने धावा बोला था। id="toptextpromo">आज
तड़के बिहार के जमुई जनपद में खैरा थानान्तर्गत दयालडीह गांव में हथियारबंद नक्सलियों ने धावा बोल दिया। पुलिस ने बताया कि मोटरसाइकिलों पर सवार दस नक्सलियों ने मोबाइल टावरों के नीचे सोये ग्रामीणों पर हमला कर दिया और बाद में पेट्रोल छिड़ककर टावरों के मशीनों को फूंक दिया। उन्होंने बताया कि इस बीच पास में एक घर में सोये ग्रामीण ने शोर गुल मचाना शुरू कर दिया जिसके बाद नक्सलियों ने उस पर गोलीबारी कर दी, जिससे घटनास्थल पर एक व्यक्ति की मौत हो गयी। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'> सूत्रों ने बताया कि नक्सलियों ने ग्रामीणों को भयभीत करने के लिए कई चक्र गोलीबारी भी की। बिहार के बांका जिले से बिहार झारखंड जोन के कमांडर समीर दास की गिरफ्तारी के विरोध में नक्सलियों ने बीती रात से 24 घंटे के बंद का आह्वान किया है।











Click it and Unblock the Notifications