मनमोहन के प्रति मुलायम पड़े आडवाणी, असांज पर बरसे

अमेरिकी दूतावास के केबल्स को आधार बनाकर प्रधानमंत्री को निशाना बनाने वाले असांज पर बरसते हुए भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता आडवाणी बोले कि मनमोहन सिंह निजी तौर पर भ्रष्ट नहीं हैं। दूसरों के भ्रष्ट आचरण का आरोप प्रधानमंत्री पर लगाना ठीक नहीं है। असांज या किसी भी विदेशी के ऐसे आरोपों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
आडवाणी ने अपने ब्लॉग पर लिखा कि भ्रष्टाचार के मामलों में मनमोहन सिंह को अकेले घेरना गलत होगा। असल में पूरे तंत्र को घेरने की जरूरत है। इसके अलावा आडवाणी ने अंग्रेजी अखबार द हिन्दू की तारीफ करते हुए कहा कि उसने देश की जनता के समक्ष विकीलीक्स के खुलासों को शालीनता के साथ पेशकर सराहनीय कार्य किया है।












Click it and Unblock the Notifications