अंबेडकर जयंती पर 'माया' ने वकीलों पर उड़ेली ममता
मायावती की इन घोषणाओं को राज्य के वकीलों को अपने पक्ष में करने की जुगत बताया जा रहा है। राज्य में विधायनसभा चुनाव करीब हैं और मायावती अपना बिगड़ा हुलियां जनता की नजर में संवारने की इच्छुक दिख रही हैं। उल्लेखनीय है कि इसमें से पूरे 500 करोड़ रुपये केवल इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ बेंच की नई इमारत बनाने के लिए खर्चे किए जाएंगे।
जबकि 60 करोड़ रुपये मायावती ने वकीलों के इंश्योरेंस बोर्ड के ट्रस्टी को देने की घोषणा की है। इसके अंतर्गत वकीलों की विधवाओं को पेंशन, बार काउंसिल में कंप्यूटर और पुस्तकालय के लिए 50 करोड़ रुपये का अतिरिक्ट फंड देने की घोषणा की गई है। इस सभी फंड का उप योग इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश की संस्तुति से किया जाएगा।
इसके अलावा अंबेडकर जयंती के मौके पर माया ने दलितों के ऊपर भी अपनी ममता खुल कर बरसाई। माया ने बीपीएल से नीचे रह रहे दलित परिवारों को मुफ्त कानूनी सेवा उपलब्ध कराने की घोषणा की है। इन योजनाओं के माध्यम से माया ने एक बार फिर खुल कर राज्य की जनता को ये संदेश भेजा कि मायावती ही राज्य के गरीबों और दलितों की एकमात्र शुभचिंतक हैं। कांग्रेस या कोई अन्य पार्टी कभी भी उनकी बराबरी नहीं कर सकती। राज्य में माया की इन योजनाओं को चुनावी माहौल तैयार करने की भूमिका ही समझा रहा है।













Click it and Unblock the Notifications