उत्तर प्रदेश: लखनऊ में बारिश से मौसम हुआ सुहावना

मौसम विभाग के अधिकरियों ने दो दिन पूर्व ही बारिश की संभावना व्यक्त कर दी थी और अब उनका कहना है कि आने वाले 24 घंटों में प्रदेश के मध्य भाग में भी आंधी के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश की दशाएं बनी हैं। उधर बारिश की फुहारों के चलते न्यूनतम तापमान में बीते दिनों के मुकाबले गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोग गर्मी से राहत महसूस कर रहे हैं।
स्थानीय लोगों के अनुसार गुरुवार की सुबह तापमान काफी था मगर बारिश के बाद अब राहत महसूस किया जा रहा है। वही पीछले दो दिनों से लखनऊ का तापमान सामान्य से 4 डिग्री अधिक दर्ज की जा रही थी।












Click it and Unblock the Notifications