हां मैंने भी प्यार किया है : रतन टाटा

लेकिन यहां हम आपको एक खास बताते हैं। एक टीवी न्यूज चैनल के कार्यक्रम में रतन टाटा ने अपने जीवन के कुछ अहम पहलूओं को उजागर किया, उन्होंने कहा कि यहां तक के सफर तक पहुंचने उन्होंने कई उतार-चढ़ाव देखे लेकिन इस उतार-चढ़ाव में उन्होंने कुदरत के उस नायाब तोहफे को महसूस किया है, जिसे हम प्यार कहते हैं।
और आपको जानकर हैरत होगी कि अरबों की मिल्कियत के मालिक टाटा को एक बार नहीं बल्कि चार बार प्यार हुआ है, और हर बार कुछ ऐसा हुआ जिसके चलते हमारा रिश्ता मुक्कमल दौर में नहीं पहुंच पाया। रतन टाटा ने कहा है कि वैसे जो होता है अच्छे के लिए ही होता है, शायद मेरी शादी हो जाती तो मैं यहां तक नहीं पहुंच पाता।
अपने प्यार के दिनों के बारे में टाटा ने कहा, ' जब मैं अमेरिका में काम कर रहा था तो प्यार को लेकर बेहद गंभीर हो गया था और हम केवल इसलिए शादी नहीं कर सके क्योंकि मैं वापस भारत आ गया। ' यह पूछे जाने पर कि जिनसे उन्हें प्यार हुआ था उनमें से कोई क्या वह अब भी इस शहर में हैं, उन्होंने हां में जवाब दिया, लेकिन इस मामले में आगे बताने से इनकार किया। उन्होंने बताया कि टाटा समूह उत्तराधिकारी इस साल के मध्य तक चुन लिया जाएगा। इस दौड़ में उनका सौतेला भाई भी एक उम्मीदवार है।












Click it and Unblock the Notifications