भारत के मसले पर बीबीसी के रिपोर्टर पर उबले ब्लैकबेरी अध्यक्ष
रिम अध्यक्ष ने इस बारे में सवाल पूछे जाने पर पहले बगलें झांकते हुए जवाब दिया कि इसमें सुरक्षा संबंधी कोई समस्या नहीं थी। हमारा प्लेटफॉर्म बेहद सुरक्षित है। ये हमारे खिलाफ सिर्फ दुष्प्रचार है क्योंकि हम दुनिया भर में मशहूर हैं। बीबीसी रिपोर्टर ने जब भारत और कुछ अन्य देशों की समस्याओं के बारें में हवाला देते हुए पूछा तो मार्क ने जवाब दिया कि हमारे खिलाफ सिर्फ दुश्प्रचार है क्योंकि हम पूरी दुनिया में पॉपुलर हैं। भारत के बारे में ब्लैकबेरी की समस्याओं का जवाब देते हुए उन्होने कहाकि यहां हम कई मुद्दों से जूझ रहे हैं। फिर भी हम मुद्दों को सुलझाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।
रिपोर्टर ने जब मार्क से पूछा कि वह अपने जवाब के संदर्भ में क्या कॉन्फिडेंट हैं तो वह फट पड़े और उन्होने बोला कि इंटरव्यू खतम हो चुका है। आप इस तरह से बात नहीं कर सकते। ये तो पहले ही राष्ट्रीय सुरक्षा का मुद्दा बना दिया गया है और हम उसी प्लेटफॉर्म पर चर्चा कर रहे हैं। यह सही नहीं है। बीबीसी ने अपनी वेबसाइट पर इंस इंटरव्यू का वीडियो भी डाला है।













Click it and Unblock the Notifications