उत्तर प्रदेश सरकार के खिलाफ निंदा दिवस मनायेगी कांग्रेस

प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्ष रीता बहुगुणा जोशी ने आज यहां कहा कि सीएमओ हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग को लेकर कल मोमबत्ती लेकर 'न्याय मार्च' कर रहे पार्टी कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज किया और महिलाओं से अभद्रता की गई। उन्होंने कहा कि कांगे्रस प्रदेश सरकार व पुलिस की इस कार्रवाई के खिलाफ कल प्रदेश के सभी जिलों के हर मुख्यालय पर 'निंदा दिवस' मनाएगी, जिसके तहत पार्टी कार्यकर्ता धरना प्रदर्शन करेंगे। उन्होंनेे कहा कि वह पुलिस के इस रवैए की शिकायत राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग और महिला आयोग से भी करेंगी।
कांग्रेस नेता ने बताया कि उन्होंने कल हुए लाठीचार्ज के मामले में पुलिस के खिलाफ तहरीर दी है लेकिन इस सिलसिले में मामला अभी तक दर्ज नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि इस हत्याकांड के बाद प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री अनंत मिश्र और परिवार कल्याण मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा का पद से इस्तीफा देना इस बात की तरफ इशारा है कि प्रदेश के मंत्री भी इस कृत्य में शामिल हैं। उन्होंने कहा कि सीएमओ हत्याकांड बहुत गम्भीर मामला है और इसी वजह से कांग्रेस इसकी सीबीआई से जांच कराने की मांग कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications