चेर्नोबिल से भी बदतर हो सकते हैं जापान के हालात
परमाणु संयंत्र में काम कर रहे कर्मचारियों को तुरंत वहां से निकाल लिया गया। इसके बाद से जापान के फुकुशीमा शहर की स्थिति और गंभीर हो गई है। अब इसकी बराबरी चेर्नोबिल त्रासदी से की जाने लगी है। दायची परमाणु संयंत्र की आधिकारिक कंपनी टेप्को के अधिकारियों के मुताबिक जापान में हालात इतने खराब हो चुके हैं कि यहां के हालात चेर्नोबिल से भी बदतर हो सकते हैं। जापानी प्रशासन दुर्घटनास्थल के 20 किलोमाटर से अधिक के क्षेत्र को पूरी तरह से खाली करने में लगा हुआ है।
आखिर है क्या चेर्नोबिल ?
यूक्रेन के चेर्नोबिल स्थित परमाणु संयंत्र में साल 1986 में घटी दुर्घटना चेर्नोबिल त्रासदी के नाम से जानी जाती है। इस त्रासदी में लीक हुए रेडिएशन का स्तर 7 मापा गया था। जापान से अब तक रिस चुका रेडिएशन इस स्तर को पार कर चुका है। हालांकि जापानी अधिकारी अपने आंकड़े दूसरी यूनिट में पेश कर रहे हैं। लेकिन अब पूरे विश्व के वैज्ञानिक इस बात पर सहमत हो चुके हैं कि जापान के फुकुशीमा स्थित दायची परमाणु संयंत्र का रेडिएशन स्तर चेर्नोबिल के स्तर को पार कर चुका है।













Click it and Unblock the Notifications