बिहार: सांसद के अंगरक्षकों ने जबरन रोकी राजधानी एक्सप्रेस

राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के अनुसार सांसद के अंगरक्षकों ने मंगलवार रात राजेन्द्रनगर-दिल्ली 12309 राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन पटना जंक्शन पर करीब 10 मिनट तक जबरन रोक ली। इस दौरान गार्ड से भी दुर्व्यवहार किया गया। पुलिस के अनुसार गार्ड से यह कहकर ट्रेन रोकी गई कि सांसद अभी आ रहे हैं, उनके आने पर ट्रेन चलाना।
पटना जीआरपी के निरीक्षक सिराजुल अहमद ने बुधवार को बताया कि स्टेशन प्रबंधक के लिखित बयान पर पटना रेल थाना में एक मामला दर्ज किया गया है, जिसमें राजधानी एक्सप्रेस को जबरन 9.11 मिनट तक रोकने की बात कही गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जब तक राजधानी एक्सप्रेस के गार्ड से पूछताछ नहीं हो जाती तब तक पूरा मामला स्पष्ट नहीं हो सकेगा।












Click it and Unblock the Notifications