अन्ना को भारी पड़ा रही है मोदी की तारीफ

सामाजिक कार्यकर्ता मेधा पाटकर ने कहा है कि अन्ना हजारे ने जिस तरह से गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी की खुलेआम तारीफ की है वो बिल्कुल भी स्वीकार्य नहीं हैं। इससे लगता है कि ये भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग नहीं समझौता है। मशहूर सामाजिक कार्यकर्ता मेधा पाटकर ने कहा, 'मैं ये देखकर हैरान हूं कि अन्ना को हम सबने, पूरे देश ने समर्थन दिया और अन्ना ने खुल्लम खुल्ला नरेंद्र मोदी की तारीफ करके हम सबको धक्का पहुंचाया है।'
मेधा ने कहा अगर मोदी वाकई भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ी कार्यवाई करने में विश्वास करते तो क्यों साल 2005 से गुजरात में लोकपाल का पद खाली है। अन्ना हजारे के इस बयान का मेधा पाटकर, अरुणा राय और मल्लिका साराभाई के साथ-साथ और भी सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कड़ा विरोध किया है।












Click it and Unblock the Notifications