राउफ़ की पहचान के लिए सीबीआई टीम चिली जाएगी

राउफ़ की पहचान के लिए सीबीआई टीम चिली जाएगी
इंडियन एयरलाइंस के इस विमान को अपह्रत कर कंधार ले जाया गया था. पाकिस्तानी मूल के एक व्यक्ति अब्दुल राउफ़ की चिली में गिरफ़्तारी के बाद भारत ये सुनिश्चित करने की कोशिश कर रहा है कि क्या ये वही व्यक्ति है जिसकी उसे कंधार विमान अपहरण के मामले तलाश है.

सीबीआई के अनुसार वर्ष 1999 में इंडियन एयरलाइंस के विमान आईसी-814 के अपहरण मामले में अब्दुल राउफ़ नाम का व्यक्ति प्रमुख साज़िशकर्ता है. भारतीय एयरलाइंस के विमान को 24 दिसंबर 1999 को नेपाल की राजधानी काठमांडू से अपहरण कर कंधार ले जाया गया था. इस विमान पर कुल 178 यात्री सवार थे, जिनमे से 27 को दुबई में उतार दिया गया था. अपहरणकर्ताओं ने एक व्यक्ति को मार दिया था.

भारत ने विमान को मुक्त करवाने के बदले मौलाना मसूद अज़हर, अहमद उमर सैयद शैख़ और मुश्ताक़ अहमद ज़रगर को रिहा किया था. दिल्ली में सीबीआई प्रवक्ता धारिणी मिश्रा ने बीबीसी को बताया है कि जल्द ही सीबीआई टीम अब्दुल राउफ़ की पहचान के लिए चिली रवाना होगी. प्रवक्ता ने कहा, "इंटरपोल ने हमें बताया है कि चिली में अब्दुल राउफ़ नाम के व्यक्ति को गिरफ़्तार किया गया है. हम ये पुष्टि करने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या ये वही व्यक्ति है जिसके बारे में हमने आईसी 814 अपहरण के संदर्भ में लुक-आउट नोटिस जारी किया था."

प्रवक्ता ने कहा कि सीबीआई का अगला क़दम चिली में गिरफ़्तार व्यक्ति की पहचान पर आधारित होगा. अब्दुल राउफ़ पर आरोपों के बारे में सीबीआई प्रवक्ता ने कहा, "जैसा कि आप जानते हैं कि अब्दुल राउफ़ ने विमान अपहरण के लिए धन मुहैया करवाया था. आईसी 814 के अपहरणकर्ता उसके संपर्क में थे.अपहरण मामले में उनके ख़िलाफ़ सबूत मौजूद हैं." अब्दुल रऊफ़ जैश-ए-मोहम्मद के प्रमुख मौलाना मसूद अज़हर के क़रीबी रिश्तेदार है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+