अधिक लाभ पाने के लिए राम नवमी पर कैसे करें पूजन
इस दिन जो व्यक्ति सच्चे मन से भगवान राम का स्मरण व पूजा-पाठ करता है उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। इस दिन यदि भगवान श्रीराम को राशि के अनुसार भोग लगाया जाए तो वे बहुत प्रसन्न होते हैं और भक्त के सभी कष्टों का तुरंत निवारण कर देते हैं। आईए, जानते हैं कि किस राशि का व्यक्ति श्रीराम को क्या भोग लगाए-
मेष- मेष राशि के लोग लड्डू और अनार का भोग लगाएं तो अच्छा रहेगा।
वृषभ- इस राशि के जातक श्रीराम को रसगुल्ले का भोग लगाएं तो उनकी हर मनोकामना पूरी होगी।
मिथुन- काजू की मिठाई भगवान श्रीराम को अर्पित करें।
कर्क- इस राशि के लोग मावे की बर्फी और नारियल का भोग लगाएं।
सिंह- सिंह राशि के लोग गुड़ व बेल का फल श्रीराम को भोग में चढ़ाएं।
कन्या- प्रभु श्रीराम को तुलसी के पत्ते और नाशपाति अथवा कोई भी हरे फल का भोग लगाएं।
तुला- इस राशि के लोग कलाकंद और सेब का भोग लगाएं
वृश्चिक- वृश्चिक राशि वाले गुड़ की रेवड़ी का भोग लगाएं।
धनु- इस राशि के लोग श्रीराम को बेसन की चक्की या अन्य कोई बेसन की मिठाई का भोग लगाएं।
मकर- मकर राशि के लोग गुलाब जामुन और काले अंगूर का भोग लगाएं।
कुंभ- इस राशि के लोग चॉकलेटी रंग की बर्फी और चीकू चढ़ाएं।
मीन- भगवान श्रीराम को जलेबी और केले का भोग लगाएं।
मीन- मीन राशि के जातक भगवान श्रीराम को जलेबी और केले का भोग लगाएं। इससे इनके सभी रुके हुए काम शीघ्र ही हो जाएंगे।













Click it and Unblock the Notifications