उत्तर प्रदेश: कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर पति ने की पत्नी की हत्या

गौरतलब है कि महिला का शव पोल्ट्री फार्म कर्मचारी को रहने के लिये बनी कोठरी में तख्त पर मिला। कुल्हाड़ी के वार से घायल चार वर्षीय बालिका गंभीर दशा में तख्त के एक किनारे पड़ी हुई थी। कोठरी के एक कोने में जूठे बर्तन रखे हुये थे। एक प्लेट में खाना ढंक कर रखा हुआ था। तख्त के पास ही जमीन पर खून में डूबी कुल्हाड़ी पड़ी हुई थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार सिद्धार्थनगर जिले के उस्का थाना अंतर्गत महनी गांव रामलाल अपनी पत्नी रामपुरिया और बेटी छिनकी के साथ चिलुआताल थाना क्षेत्र में भलुअहवां, बैजनाथपुर में विनोद राय की पोल्ट्री फार्म की देखभाल करते थे।
पति-पत्नी पोल्ट्री फार्म परिसर में ही बनी एक कोठरी में रहते थे। रविवार को सुबह नौ बजे विनोद राय रोज की तरह जब पोल्ट्री फार्म पर पहंचे तब जाकर लोगों को इस घटना की जानकारी हुई। स्थानीय लोगों से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने बताया कि मिलनसार, हंसमुख और तीखे नाक-नक्श वाली रामपुरिया के चरित्र पर उसका पति संदेह करता था। इसी बात पर पति-पत्नी के बीच अक्सर लड़ाई होती रहती थी। शनिवार को दोपहर में भी उनके बीच विवाद हुआ था। शाम को रामलाल कुछ लोगों के साथ शराब पीने चला गया। तभी से उसका पता नहीं चला।












Click it and Unblock the Notifications