मुंबई के प्रतिष्ठित लीलावती अस्पताल पर आयकर छापा
मुम्बई। आयकर विभाग ने सोमवार को यहां के प्रतिष्ठित लीलावती अस्पताल में छापेमारी की। इस अस्पताल में अक्सर अति विशिष्ट लोग इलाज कराने आते हैं।
बांद्रा पश्चिम में स्थित इस अस्पताल और इसका प्रबंधन सम्भालने वाले न्यास के दफ्तर में सोमवार सुबह करीब नौ बजे छोपेमारी की गई। अस्पताल और न्यास के दफ्तर अस्पताल परिसर में ही स्थित हैं। करीब सात अरब रुपये की कीमत वाला यह अस्पताल पारिवारिक विवाद का केंद्र बना हुआ है।
समाचार लिखे जाने तक छापेमारी की कार्रवाई जारी थी और इस बारे में विस्तृत जानकारी नहीं मिल पाई है। अस्पताल के न्यासी टिप्पणी करने के लिए उपलब्ध नहीं थे।













Click it and Unblock the Notifications