झारखण्ड में रिलायंस अधिकारी की गोली मारकर हत्या

Jharkhan Map
रांची। झारखण्ड के चतरा जिले में दो अज्ञात हमलावरों ने बुधवार को रिलायंस पावर के उप महाप्रबंधक की गोली मार कर हत्या कर दी और कम्पनी के उपाध्यक्ष को घायल कर दिया।

झारखण्ड पुलिस के प्रवक्ता के. मल्लिक ने कहा कि रिलायंस पावर के उप महाप्रबंधक मनोज ओझा की हत्या गोली लगने से हुई है, जबकि कम्पनी के उपाध्यक्ष एच. बुच गोलीबारी में घायल हो गए हैं। मल्लिक ने कहा कि कम्पनी के अधिकारी चतरा जिले में सिमरिया और बरकाकाना में भूमि का जायजा लेने आए थे। लौटते वक्त बिरबिर गांव में उन पर गोलियां चलाई गईं।

मल्लिक ने कहा कि बुच आगे वाली गाड़ी में थे। उनके ड्राइवर ने तेजी से गाड़ी आगे बढ़ा दी, जिससे वह बच निकलने में सफल रहे। ओझा पीछे वाली गाड़ी में थे, उनकी गाड़ी फिसलकर सड़क से नीचे आ गई और वे भागने में नाकाम रहे। बुच को अपोलो हॉस्पीटल रांची में दाखिल कराया गया है। मल्लिक ने कहा कि उनके इस दौरे के बारे में स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को नहीं बताया गया था। यह वारदात ऐसे समय हुई है, जब राज्य के मुख्यमंत्री अर्जुन मुण्डा राज्य में निवेश आकर्षित करने के लिए जर्मनी के दौरे पर गए हुए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+