भारत ने जापान से आयातित खाद्य वस्तुओं पर रोक लगाई
नई दिल्ली। जापान के फुकुशिमा परमाणु विद्युत संयंत्र से में विकिरण के रिसाव पैदा हुए खतरे के मद्देनजर केंद्र सरकार ने मंगलवार को जापान से आयातित होने वाली खाद्य सामग्रियों पर तीन महीनों की रोक लगा दी।
स्वास्थ्य मंत्रालय से जारी एक बयान में कहा गया, "जापान से खाद्य सामग्रियों के आयात पर तीन महीनों अथवा जब तक कि इस बात की पुख्ता जानकारी प्राप्त नहीं हो जाती कि विकिरण का खतरा स्वीकार्य स्तर पर पहुंच गया, तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाती है।"
बयान में कहा गया, "भारत की खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) इसकी साप्ताहिक समीक्षा करेगा।" उल्लेखनीय है कि जापान में गत 11 मार्च को आए भूकम्प के बाद क्षतिग्रस्त परमाणु विद्युत संयंत्र से हो रहे विकिरण के रिसाव से वहां की खाद्य सामग्रियों में उत्पन्न खतरे को देखते हुए एफएसएसएआई की बैठक हुई।













Click it and Unblock the Notifications