गांधी को समलैंगिक बताने वाली किताब पर नहीं लगेगा प्रतिबंध
नागपुर। केंद्रीय कानून मंत्री वीरप्पा मोइली ने गांधी जी की किताब पर प्रतिबंध लगाने से मना कर दिया है। उनका कहना है जब अमेरिकी लेखक जोसेफ लिलीवेल्ड खुद किताब में किसी विवादित होने की बात से इंकार कर रहे हैं, ऐसे में उनकी किताब पर प्रतिबंध लगाने का औचित्य ही नहीं बनता है।
मोइली ने गांदी जी के सेक्सुअल लाइफ पर की जा रही टिप्पणियों पर सफा पेश की है कि दरअसल ये किताब की समीक्षा थी जिसने व्वाद को जन्म दिया और उस समीक्षा में किताब के विवादित अंशों को उछाला गया। उल्लेखनीय है कि, पुलित्जर पुरस्कार विजेता अमेरिकी लेखक जोसेफ लिलीवेल्ड ने गुजरात सरकार द्वारा किताब को प्रतिबंधित किए जाने पर तीखी प्रतिक्रिया जताई थी। उन्होने गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष भी किया था।
जोसेफ की किताब ग्रेट सोल महात्मा गांधी और उनका भारत के लिए संघर्ष में गांधी जी की सेक्सुअल लाइफ पर की गई बेबाक टिप्पणियों ने विवाद को जन्म दिया था। पूरे देश के मीडिया में इस किताब की जबर्दस्त चर्चा हुई थी। जिसके बाद गुजरात सरकार ने किताब पर प्रतिबंध लगा दिया ता जबकि महाराष्ट्र और केंद्र सरकार पुस्तक को प्रतिबंधित करने पर विचार कर रहे थे।













Click it and Unblock the Notifications