जमीन के विवाद में की मासूम की हत्या

Uttar Pradesh
लखनऊ। जमीन जायजाद की हवस इस कदर बढ़ चुकी है कि वे आपसी दुश्मनी में मासूम की जान लेने से भी नहीं चूकते। प्रदेश के जौनपुर जिले में भी ऐसा ही हुआ जिसमें दो भाइयों ने मिलकर अपने पड़ोसी के सात वर्षीय बेटे को मारकर शव कुएं में फेंक दिया।

जौनपुर जिले के सिकरारा क्षेत्र के सिउरा गांव में दो पक्षों के बीच लंबे समय से जमीन का विवाद चल रहा था। जमीन का मुकदमा न्यायालय में लंबित था फिर भी दोनों पक्षों में आए दिन किसी न किसी बात पर विवाद हो ही जाता था। पुलिस के अनुसार गांव के ही आशुतोष उर्फ कल्लू मिश्र तथा हरिश्चन्द्र एवं सुभाष गुप्ता के मध्य जमीन के एक टुकड़े को लेकर झगड़ा था। कल्लू का पुत्र आदर्श सवेरे स्कूल गया लेकिन दोपहर में वह घर नहीं आया।

बेटे के घर न आने से चिन्तित माता पिता ने उसकी तलाश शुरू कर दी। काफी पूछतांछ के बाद भी कुछ पता नहीं चला तो माता पिता ने आदर्श की कक्षा में पडऩे वाले अन्य बच्चों से पूछा की आदर्श को किसी ने देखा। बच्चों ने बताया कि घरजाते वक्त उन्होंने आदर्श को हरिश्चन्द्र के साथ देखा था। हरिश्चन्द्र का नाम आते ही कल्लू को अनहोनी का शक हुआ। उसने गांव वालों के साथ मिलकर हरिश्चन्द्र के घर धावा बोल दिया। गांवा वालों ने हरिश्चन्द्र की पिटाई कर दी।

हरिश्चन्द्र ने पिटाई के दौरान कबूल किया कि उसने गला दबाकर आदर्श की हत्या कर दी। उसकी निशानदेही पर कुंए में बच्चे का शव बरामद हो गया। कल्लू ने मामले की सूचना तत्काल पुलिस को दी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हरिश्चन्द्र व उसके भाई सुभाष को आदर्श के कत्ल के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+