उत्तर प्रदेश: सीएमओ हत्या कांड में सीबीआई जांच की मांग

इमरजेंसी व पोस्टमार्टम तक बंद कर दिए गए हैं। प्रशासनिक अधिकारियों ने पीएमएस पदाधिकारियों से सम्पर्क करने का प्रयास शुरू कर दिया है लेकिन चिकित्सक ऐसे हालात में कुछ भी मानने को तैयार नहीं है। ज्ञात हो कि सीएमओ परिवार कल्याण डा. सिंह की शनिवार को सवेरे उस वक्त मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने गोली मार कर हत्या कर दी जब वे अपने घर से मार्निंग वॉक के लिए निकले थे।
ध्यान देने योग्य बात यह है कि अक्टूबर माह में इसी पद पर तैनात सीएमओ परिवार कल्याण कल्याण डा. विनोद कुमार आर्या की हत्या भी उनके निवास स्थान विकास नगर से कुछ दूरी पर मॉर्निंक वॉक के दौरान की गयी थी। एसोसिएशन अन्य जिलों की जिला इकाइयों के सम्पर्क में है और उम्मीद जतायी जा रही है कि हड़ताल जल्द ही प्रदेश के अन्य जिलों में भी फैल जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications