गाजियाबाद में एक डॉक्टर ऐसा जो बना देता है किन्नर

पचास से अधिक लोगों को किन्नर बना चुका झोलाछाप डॉक्टर गुरुवार को पुलिस के हत्थे चढ़ गया। गाजियाबाद पुलिस के हत्थे चढ़ा झोलाछाप डाक्टर नवी मोहम्मद गौतमबुद्धनगर में नर्सिंग होम चलाता था।
पुलिस के अनुसार पिछले दिनों सलमा नाम की युवती ने शिकायत की कि झोलाछाप डाक्टर उसके साथ जबरदस्ती करने का प्रयास कर रहा था। पुलिस ने डाक्टर की क्लीनिक पर छापा मारा तो मामला कुछ और निकला। इस व्यक्ति के पास डाक्टरी की कोई डिग्री नहीं मिली।
बावजूद इसके वह लम्बे समय से नर्सिंग होम चल रहा था। नवी मोहम्मद के पास जो भी लोग गुप्त रोगों का इलाज कराने आते थे वह उन्हें किन्नर बना देता था। पुलिस की पूछतांछ में पता चला कि उसने अब तक करीब पचास लोगों को किन्नर बनाया है। पुलिस ने क्षेत्र में स्थित उसके नर्सिंग होम चौहान क्लीनिक को सील कर दिया है। पुलिस ने डाक्टर के सहयोगी साजिद को भी गिरफ्तार किया।












Click it and Unblock the Notifications