कश्मीर: बंदूकधारियों ने नेशनल कांफ्रेंस कार्यकर्ता की हत्या की

श्रीनगर। कश्मीर घाटी में आकतंकियों और अलगाववादियों का कहर से आम आदमी तो क्या नेता और कार्यकर्ता भी सुरक्षि नहीं हैं। बुधवार की शाम दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले में सत्तारूढ़ नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) के एक प्रमुख कार्यकर्ता की संदिग्ध अलगाववादियों ने हत्या कर दी। पुलवामा जिला जम्मू एवं कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी से 44 किलोमीटर की दूरी पर है।

पुलिस के मुताबिक, "पिंगलिश गांव में बुधवार की शाम बंदूकधारियों ने गुलाम मोहिउद्दीन भट के घर पर हमला कर दिया और उन पर व उनकी पत्नी हसीना पर नजदीक से गोलियां चलाईं।" नेकां के ब्लॉक अध्यक्ष भट की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि उनकी पत्नी गोलीबारी में बुरी तरह घायल हो गई हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि हसीना को इलाज के लिए श्रीनगर के एक अस्पताल में दाखिल कराया है।

मालूम हो कि सोपोर जिले में कुछ महीने पहले कुछ आतंकियों ने दिन दहाड़े दो सगी बहनों की हत्या कर दी ती। अब तक उस मामले की जांच पूरी नहीं हो पाई है और ये नई हिंसक वारदात हो गई है। इस तरह की घटनाओं से लोग दहशत में हैं और अलगाववादियों के मंसूबे पूरे हो रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+