जोसेफ ने मोदी पर साधा निशाना, बोले किताब पर प्रतिबंध 'शर्मनाक'

पुलित्जर पुरस्कार विजेता लेखक जोसेफ लिलिवेल्ड ने महात्मा गांधी पर लिखी गई अपनी किताब पर प्रतिबंध लगाने का विरोध किया है। उल्लेखनीय है कि बुधवार को गुजरात सरकार ने राज्य में उनकी किताब पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है। इसके अलावा महाराष्ट्र सरकार भी राज्य में इस किताब को प्रतिबंधित करने के लिए प्रस्ताव पेश कर रही है।

समाचार पत्र डीएनए ने रिपोर्ट किया है कि जोसेफ ने कहाकि जो किताब अब तक किसी ने पढ़ी ही नहीं है, उस पर प्रतिबंध लगाया जाना निंदनीय है। जिन्होने किताब पढ़ी ही नहीं उन्हे उस पर प्रतिबंध लगाने का क्या हक है? जोसेफ ने जाहिरा तौर पर गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहाकि भारत अपने लोकतंत्र होने पर गर्व करता है और लोकतंत्र में किसी किताब पर प्रतिबंध लगाया जाना शर्मनाक है, साथ ही वह व्यक्ति भी निंदनीय है जो इस तरह के कदम उठा रहा है।

भारतीय लेखक और इतिहासकार जोसेफ की किताब को चीप पब्लिसिटी पाने के लिए लालायित बता रहे हैं जबकि जोसेफ का कहना है कि यह एक गंभीर ढंग से लिखी गई जिम्मेदार पुस्तक है। इसमें गांधी जी के संपूर्ण व्यक्तित्व का निष्पक्ष मूल्यांकन है। मालूम हो कि लेखक ने गांधी जी पर लिकी गई अपनी किताब 'ग्रेट सोल: महात्मा गांधी और भारत के साथ उनका संघर्ष' में गांधी जी को बाईसेक्सुअल और नस्लभेदी बताया है। मीडिया में ये खबरें आने के बाद से लोगों में इस किताब को लेकर आक्रोश है, इसके चलते सरकार ने ये कदम उठाया है। जल्द ही केंद्र सरकार भी इस किताब को प्रतिबंधित किए जाने पर विचार कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+