अजमेर दरगाह धमाके: जांच से एटीएस की छुट्टी, एनआईए की बात पक्की
जयपुर। राज्य सरकार ने अजमेर दरगाह धमाके की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसीको सौंपने का मन बना लिया है। अब तक राजस्थान का एटी टेररिस्ट स्क्वाड यह जांच कर रहा था। इस बारे में राजस्थान के गृह मंत्रालय ने हामी भर दी है और फाइल मुख्यमंत्री के हाथों सौंप दी गई है।
अब उन्हे ही तय करना है कि इस मामले की जांच की जिम्मेदारी किसके हाथों में दी जाए। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री असोक गहलोत की हां तो औपचारिकता है जो कुछ दिन में मिल जाएगी। इस बारे में राज्य के गृहमंत्री शांति धारीवाल ने सूचना दी है। सूत्रों के अनुसार केंद्रीय गृह मंत्रालय में बी इस बाबत फाइल भेज दी गई है।
मंत्रालय के अनुसार अजमेर धमाकों का मामला हैदराबाद और मालेगांव धमाकों से मिलचता-जुलता है। इसलि एनआईए इस मामले की जांच ज्यादा सरलतापूर्वक कर सकती है। वैसे ये बात भी सच है कि राजस्थान एटीएस ने इस मामले को सुलझाने की दिशा में सराहनीय प्रयास किए हैं और अभी भी उसकी पूछ-ताछ जारी है।













Click it and Unblock the Notifications