महात्मा गांधी पर आई अश्लील किताब गुजरात में प्रतिबंधित

गांधीनगर। बापू को समलैंगिक बताने वाली विवादास्पद किताब की चर्चा मीडिया में होने पर सरकार की कुंभकर्णी नींद टूट गई हैं और अब राज्य सरकारें और केंद्र सरकार इस किताब को देश में प्रतिबंधित करने पर विचार कर रही हैं। इस मामले में सबसे पहला कदम गुजरात की सरकार ने लिया है। गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने त्वरित निर्णय लेते हुए राज्य में इस सरकार को प्रतिबंधित कर दिया है।

न्यूयॉर्क टाइम्स के एक भूतपूर्व सहायक संपादक जोसेफ लिलीवेल्ड ने इस किताब को लिखा है। इस किताब में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को नस्लभेदी और बाईसेक्सुअल बताया गया है। महाराष्ट्र की सरकार ने भी किताब पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा कर दी है। जब से मीडिया में ये किताब आई है तब से इस पर लगतार बहस हो रही है।

इससे पहले भी इस तरह की एक किताब आ चुकी है जिसने गांधी जी की सेक्स लाइफ पर कई सनसनीखेज खुलासे किए थे। उल्लेखनीय है कि किताब के लेखक पुलत्जिर पुरुस्कार के विजेता हैं। पुलत्जिर पुरुस्कार पत्रकारिता के क्षेत्र का सबसे बड़ा पुरुस्कार माना जाता है। कांग्रेस पार्टी भी इस मसले पर जल्द ही विचार कर प्रतिबंध की घोषणा कर देगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+