अमेरिका की हार लीबिया में खून की नदियां बहा देगी :ओबामा
वॉशिंगटन।
अमेरिका ने हाल ही में लीबिया की अपनी सैन्य कार्यवाहियों पर हाथ पीछे खींच लिए हैं। बराक ओबामा ने इस सैन्य कार्यवाही के लीबिया में शुरू करने के बाद पहली बार अपने देश को संबोधित करते हुए कहाकि अगर अमेरिका लीबिया में पराजय का मुंह देखता है तो यह उसके लिए बहुत भारी पड़ेगा और इस उत्तरी अफ्रीकी देश में भयानक नरसंहार होने की संभावना बेहद बढ़ जाएगी। id="toptextpromo">लीबिया
में अमेरिका के कूटनीतिक हित सर्वविदित हैं। राष्ट्रपति ओबामा ने इस बात को हाईलाइट किया है कि अमेरिका के लीबिया में किए गए सैन्य हस्तक्षेप की वजह से वहां भयानक नरसंहार होने से बच गया है अन्यथा वहां खून की नदियां वह सकती थीं। हालांकि ओबामा को वेनेजुएला के राष्ट्रपति ह्यूगो शॉवेज की चेतावनी याद है कि लीबिया अमेरिका के लिए वियतनाम से भी भारी पड़ सकता है। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>इसलिए
ओबामा ने अमेरिका की जनता को इस सैन्य अभियान की जरूरत के बाबत अपनी सफाई पेश की है। खैर लीबिया वियतनाम बनेगा या अफगानिस्तान और ईराक, यह तो सैन्य अभियान की समाप्ति के बाद ही पता चलेगा। फिलहाल अमेरिका की दादागि री और तेल पाने के लिए सैनिकों का इस्तेमाल सबको दिखाई दे रहा है। ओबामा ने इस सफाई के जरिए देशवासियों के सामने खुद को पाक-साफ दिखाने की कोसिश की है।











Click it and Unblock the Notifications