राष्ट्रमंडल खेल घोटाले के असली गुनहगार सुरेश कलमाड़ी

राष्ट्रमंल खेलों में हुए भ्रष्टाचार के असली गुनहगार कलमाड़ी और दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ही हैं, ये अब खुल कर सामने आ चुका है। कलमाड़ी ने खेलों के लिए जरूरी सामान से लेकर कैटरिंग व्यवस्था के लिए कराई गई बिडिंग तक में अपने निर्णय बिना किसी पारदार्शता के और बिल्कुन मनमाने ढंग से लिए हैं, शुंगलू समिति की रिपोर्ट ने ये दो टूक शब्दों में कहा है।
साफ हो चुका है कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हुई भारत की किरकिरी और राजकोषीय घाटे के लिए असल जिम्मेदजार सुरेश कलमाड़ी हैं। महाराष्ट्र के शहर पुणे से सांसद कलमाड़ी अपने पद से बर्खास्त किए जाने के बाद अब भी खुलेआम घूम रहे हैं और समिति की रिपोर्ट सरकार को दिए जाने के बाद भी अब तक सरकार ने उन्हे दोषी बनाने के लिए जरूरी कदम नहीं उठाए हैं। सरकार का कहना है वह रिपोर्ट की सही तरह जांच किए बगैर उसे सदन में पेश नहीं करेगी जबकि भाजपा शुंगलू समिति की रिपोर्ट सदन में रखे जाने की मांग काफी समय से कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications