केंद्र व यूपी सरकार के खिलाफ भाजपा ने किया चक्का जाम

राज्य के सभी जिला मुख्यालयों पर भाजपा के हजारों कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को चक्का जाम कर दिया। प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं सांसद कलराज मिश्र, सांसद लालजी टण्डन और सांसद योगी आदित्यनाथ सहित कई वरिष्ठ नेता प्रदेश के अलग-अलग जिलों में चक्का जाम का नेतृत्व कर रहे हैं। हालांकि पार्टी का दावा है कि वो आम लोगों को परेशानी नहीं होने देगी। चक्का जाम का कार्यक्रम सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक रखा जाएगा। जाम के दौरान भी परीक्षार्थीयों, मरीजों, डॉक्टरों और अन्य जरूरतमंद लोगों को जाने दिया जा रहा है।
प्रदर्शन के दौरान भाजपा के प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने कहा कि दिनों दिन बढ़ती महंगाई, कानून-व्यवस्था, महिला उत्पीड़न, भ्रष्टाचार एवं जनविरोधी नीतियों के कारण प्रदेश का आम आदमी बेहाल हो गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि इसके लिए प्रदेश और केंद्र सरकारें जिम्मेदार हैं।
उधर पुलिस ने प्रदर्शन के दौरान उपद्रव की आशंका की आशंका को देखते हुए सुरक्षाबल तैनात कर दिये हैं।












Click it and Unblock the Notifications