2 जी घोटाला : शाहिद बलवा का भाई आसिफ गिरफ्तार

Arrested
नई दिल्ली। 2 जी घोटालों की जांच और गिरफ्तारी लगातार जारी है। जहां पीएसी के सामने टाटा-अंबानी पेश होंगे तो वहीं शाहिद बलवा के भाई आसिफ बलवा समेत दो लोगों की गिरफ्तारी की खबर आ रही है। आसिफ बलवा के अलावा कासेगांव रियलिटी प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर राजीव अग्रवाल को भी सीबीआई ने गिरफ्तार किया है। गौरतलब है कि इस मामले में शाहिद बलवा पहले से ही सीबीआई की हिरासत में है।

आपको बता दें कि आसिफ और राजीव कुसेगांव फल और सब्जी प्राइवेट लि. नामक कंपनी के डाइरेक्टर हैं। इस कंपनी को करीब 212 करोड़ का लोन दिया गया। यह लोन डीबी ग्रुप ने दिया था, जो शाहिद बलवा का था।

अभी हालही में 2जी घोटाले में डीबी रियलटी के प्रमोटर शाहिद बलवा की गिरफ्तारी के बाद टेलीकॉम कंपनी डीबी रियलटी में एक और घोटाले का खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि डीबी रियलटी ने महाराष्‍ट्र के कांग्रेस नेता कृपाशंकर सिंह के बेटे नरेंद्र मोहन सिंह को 4 करोड़ रुपए का भुगतान किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+