आंध्र प्रदेश : वाई एस आर को चोर कहा ..इसलिए मारा थप्पड़
हैदराबाद। आध्रप्रदेश की विधानसभा में सोमवार को एक शर्मनाक घटना सामने आयी है। यहां पर एक नेता द्वारा आंध्र के पूर्व दिंवगत मुख्यमंत्री वाईएसआर रेड्डी को अपशब्द कहने पर एक नेता ने सबके सामने थप्पड़ जड़ दिया। और वो थप्पड़ जड़ने वाले विधायक हैं पूर्व मुख्यमंत्री वाईएस राजशेखर रेड्डी के भाई विवेकानंद रेड्डी।
विवेकानंद रेड्डी को अपने इस बर्ताव पर बिल्कुल भी अफसोस नहीं है बल्कि उन्होंने कहा कि मुझे टीडीपी विधायक की हरकत नागवार गुजरी और मुझे जो सही लगा वो मैंने कर दिया। रेड्डी ने टीडीपी के एक विधायक को उस समय थप्पड़ मारा जब वह अन्य विधायकों के साथ मिलकर वाईएसआर के खिलाफ नारे लगा रहे थे। रेड्डी का कहना है कि विधायक ने वाईएसआर को चोर कहा था। इस घटना के बाद विधानसभा की कार्यवाही को स्थगित कर दिया गया।













Click it and Unblock the Notifications