'21 मई को खत्म हो जाएगी दुनिया'
लंदन। दुनिया के खत्म होने के दावे ना जाने कितनी बार हमारे ज्योतिषी और विद्वान कर चिके हैं। लेकिन इस बार दुनिया के खत्म होने का दावा भारतीय नहीं बल्कि विदेशी है जी हां, कैलीफोर्निया के ओकलैंड के एक उपदेशक ने ये भविष्यवाणी की है कि 21 मई की शाम 6 बजे दुनिया खत्म हो जाएगी। हैरतंगाज तरीके से उन्होने ये भी बताया कहै कि दुनिया की कुल आबादी का लगभग 2% स्वर्ग में और बाकी आबादी 'दूसरे स्थानों' मे भेज दी जाएगी।
ये भविष्यवाणी करने वाले सज्जन 89 साल के वृद्ध व्यक्ति हैं जो पहले सिविल इंजानियर थे। फिलहाल वह एक फैमिली रेडियो नेटवर्क में भविष्यवाणी करने का काम करते हैं। ये एक धार्मिक संगठन है, इस संगठन के रेडियो को उसके श्रोता ही फंड देते हैं। पिछले 70 सालों से ये सज्जन बाइबिल का अध्ययन कर रहे हैं। उनका कहना है कि वह अब भव्ष्यवाणियों के पीछे छिपी गणित को बाखूबी समझ गए हैं और इसी आधार पर उन्होने ये भविष्यवाणी की है।













Click it and Unblock the Notifications