गुडग़ांव-लखनऊ के बीच दो नई ट्रेनें शुरू

इससे दिल्ली, गुडग़ांव के रास्ते बीकानेर और गुडग़ांव के रास्ते अजमेर, सुल्तानपुर जाने वाले लोगों को काफी राहत मिलेगी। उत्तर रेलवे के प्रवक्ता के अनुसार इससे यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। इसके अलावा रेलवे ने 31 मार्च से अजमेर से सुल्तानपुर के लिए एक स्पेशल ट्रेन की भी शुरुआत की है। 19603/ 19604 अजमेर से सुल्तानपुर आने वाली यह ट्रेन 31 मार्च सुबह 11 बजकर 10 मिनट पर छूटेगी और अगले दिन सुबह 5 बजकर 30 मिनट पर सुलतानपुर पहुंचेगी।
ट्रेन की रेग्युलर सर्विस 5 अप्रैल से शुरू होगी। इसके बाद यह ट्रेन अजमेर से शाम 3 बजकर 30 मिनट पर चलेगी और अगले दिन दोपहर 12 बजकर 50 मिनट पर सुल्तानपुर पहुंचेगी। सुल्तानपुर से यह ट्रेन शाम 5 बजकर 35 मिनट पर चलेगी और अगले दिन शाम 3 बजकर 5 मिनट पर अजमेर पहुंचेगी। निहारगढ़, लखनऊ, बरेली, मुरादाबाद, दिल्ली, दिल्ली कैंट, गुडग़ांव, रेवाड़ी, अलवर और जयपुर में इस ट्रेन का स्टॉपेज रहेगा।












Click it and Unblock the Notifications