कसाब को भी मोहाली आमंत्रित करें प्रधानमंत्री: बाल ठाकरे
शिव सेना प्रमुख बाल ठाकरे ने मनमोहन सिंह के द्वारा पाकिस्तान के प्रधानमंत्री गिलानी को विश्व कप क्रिकेट का सेमीफाइनल मैच देखने के लिए आमंत्रित करने के लिए उनकी आलोचना की है। ठाकरे ने अपने मुखपत्र सामना में लिखा है कि "यदि पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी और प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी शांति के नाम पर मोहाली में मैच देखने के लिए आमंत्रित किए जा सकते हैं तो मुम्बई हमले के दोषी कसाब और संसद पर हमले के जिम्मेदार अफजल गुरु के साथ यह नाइंसाफी क्यों? उन्हें भी बुधवार का क्रिकेट मैच देखने के लिए आमंत्रित किया जाना चाहिए।"
वैसे ठाकरे की ये चिंता और बेबाक बयानबाजी अपनी जगह बिल्कुल सही है क्योंकि पाकिस्तान सीमा पर अक्सर संघर्षविराम तोड़ता रहता है। साथ ही हमारे देशभक्त जवान हमेशा पाकिस्तान के घुसपैठियों और सैनिकों की गोलीबारी का शिकार होते रहते हैं।













Click it and Unblock the Notifications