सुप्रीम कोर्ट में आज होगी हसन अली की बीवी पेश

नई दिल्ली । कालेधन के आरोपों के चंगुल में फंसे घोड़ों के कारोबारी हसन अली की बीवी रीमा खान आज सुप्रीम कोर्ट में पेश होगी। रीमा खान से उसके पति के कारोबार और धन से जुड़े मामलों से सवाल किये जायेंगे। जबकि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) मामले में जांच की प्रगति से शीर्ष कोर्ट को अवगत कराने के लिए स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने की तैयारी कर रहा है।

गौरतलब है कि किसी हिंदी फिल्म की तरह हसन अली की कहानी में एक नया टिवस्ट आ गया है। जहां अभी तक काले धन के मामले में हसन के अलावा कुछ राजनैतिक लोगों के नाम शामिल हो रहे थे। लेकिन इस केस अब हकन की बीवी की एंट्री हो गई है। प्रवर्तन निदेशालय और आयकर विभाग हसन अली के खिलाफ कर चोरी और मनी लॉन्डरिंग के आरोपों की जांच में हसन अली की पत्नी रहीमा हसन अली खान और तापडिया की पत्नी चंद्रिका तापडिया महत्वपूर्ण लिंक हैं।


आयकर विभाग ने रहीमा खान पर 49 करो़ड रूपए के कर बकाये का अनुमान लगाया है वहीं चंद्रिका के खिलाफ विभाग ने 2008 में 20,540 करो़ड रूपए के कर बाकियात की डिमांड निकाली थी। बकाया कर राशि के मामले में हसन अली के बाद चंद्रिका दूसरे नंबर पर है। चंद्रिका पर कथित रूप से खान से संबंधित कारोबारी फर्म आरएम इन्वेस्टमेंट एंड ट्रेडिंग कंपनी प्राइवेट लिमिटेड से भी जु़डा होने का आरोप है। इस कंपनी पर 336 करो़ड रूपए का कर बकाया है। जांच अधिकारियों का मानना है कि कई तरह के निवेश और अन्य सौदे इन दोनों महिलाओं की जानकारी में हुए और वे भी इसमें शामिल रहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+