हिंदुत्व की आड़ में गंदी राजनीति कर रही भाजपा: हुड्डा

हुड्डा रोहतक के सिंचाई विश्राम गृह में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विकीलीक्स के खुलासे से कांग्रेस पार्टी की यह बात सच साबित हुई है कि भारतीय जनता पार्टी दोहरी नीति वाली पार्टी है और आम जनता के हितों से इस पार्टी का कोई सरोकार नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वोट हासिल करने के लिए तो भाजपा को मंदिर की याद आ जाती है और चुनाव के बाद फिर से ये लोग मंदिर व हिंदुत्व को भूल जाते हैं।
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि भाजपा के पास ना तो खुद की कोई नीति है और ना ही ऐसा कोई कार्यक्रम जो जनता के हित में हो।












Click it and Unblock the Notifications