उत्तर प्रदेश: फेसबुक में हिंदू धर्म का अपमान, शिकायत दर्ज
लखनऊ। एक सामाजिक कार्यकर्ता ने भारत में सोसल नेटवर्किंग वेबसाइट के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। उत्तर प्रदेश की शहर मेरठ के कार्यकर्ता नूतन ठाकुर ने फेसबुक में हो रहे हिंदू धर्म के अपमान के खिलाफ अपनी आपत्ति जताते हुए थाने में शिकायत दर्ज की है।
थाने में दर्ज की गई प्राथमिकी के मुताबिक फेसबुक पर इंस्टिगेटिंग कम्युनल पैशन नाम के प्रोपाइल में हिंदू धर्म का धड़ल्ले से अपमान किया जा रहा है। सामाजिक कार्यकर्ता ने आशंका जताई है कि इस तरह के प्रोफाइल देश में दंगे भड़काने का करण बन सकते हैं। पुलिस ने ये मामला सीचना तकनीक के एक्ट 2000 के अंतर्गत सेक्शन 66 A के तहत दर्ज किया है।













Click it and Unblock the Notifications